जनमत हिन्दी। बड़वारा थाना अंतर्गत क्षेत्र से पुलिस ने दो पिकअप और एक स्कॉर्पियो वाहन से 133.93 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त किए गांजे की कीमत करीब 50 लाख रूपए आंकी गई है। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 18 जनवरी को बड़वारा थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पुलिस को ग्राम मिडरा के जंगल में तीन संदिग्ध वाहन दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की और तीनों वाहनों को रोक लिया। वाहनों की तलाशी के दौरान उनके अंदर से गांजे से भरी बोरियां मिलीं। मौके से पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी छत्तीसगढ़ के सरगुजा निवासी प्रिंस केशनी (19 वर्ष), बिहारी के रोहतास निवासी धनजी कुमार सोनी (24 वर्ष), छत्तीसगढ़ के बलरामपुर निवासी संजय दास (23 वर्ष), कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र निवासी रेडम पारधी, छत्तीसगढ़ के सरगुजा निवासी राजन सोनी (28वर्ष) और राहुल सोनी (20 वर्ष) हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 लाख रूपए कीमती लगभग 133 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था।
कटनी में 50 लाख का गांजा जप्त: दो पिकअप और स्कॉर्पियो में मिला 133 किलो गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार












Leave a Reply