जनमत हिन्दी। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा के पिपरिया बाकल में अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल हुए। उनके द्वारा विधिवत पूजन के बाद अमर शहीद वीरांगना की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इससे पहले करीब दो बजे हेलीकॉप्टर से हेलीपैड पर उतरे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने उनका स्वागत किया और उनके साथ अगवानी भी की। कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा को आड़े हाथों में लेते हुए कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव से पूर्व लाडली बहना योजना के नाम पर प्रदेश की माता बहनों के साथ छल किया और सत्ता पर काबिज हो गई भाजपा के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनों को तीन हजार रूपए प्रति माह देने का वादा किया था बहनों ने भी भाजपा को आशीर्वाद देते हुए सत्ता की चाबी सौंप थी, लेकिन बहनों को सिर्फ अभी 15 सौ रूपए दिया जा रहा है जो उनके साथ छल है इसके आलावा राज्य में लगभग चार करोड़ महिलाओं की संख्या है लेकिन योजना का लाभ सिर्फ एक करोड़ महिलाओं को दिया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पिपरिया बाकल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं किसान के दर्द को जानता हूं, वे कर्ज में है। भाजपा सरकार ने 2022 तक किसान की आय को दोगुना करने का वादा किया था, पिछले चुनाव में धान का समर्थन मूल्य 3100 रूपए प्रति क्विंटल और गेहूं को 2700 रूपए प्रति क्विंटल खरीदने का संकल्प लिया था, लेकिन अब तक किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि वे चुनौती देते हैं कि भाजपा का कोई भी नेता आकर उन्हें दिखाए कि किसानों को एमएसपी का लाभ दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने समाज के हर वर्ग को उसकी हिस्सेदारी के अनुपात पर लाभ देने की मंशा से जातिगत जनगणना की आवाज उठाई, लेकिन भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी की आवाज को बुलंद करने की बजाय दबाने की कोशिश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरी भाजपा ने उनका विरोध किया, लेकिन लगातार गरीब की पहचान करने के लिए जातिगत जनगणना देश में कराए जाने राहुल गांधी आवाज उठाते रहे और अंत में भाजपा की केंद्र सरकार को झुकना पड़ा। केन्द्र सरकार को जातिगत जनगणना कराने की घोषणा करनी पड़ी, लेकिन इनकी मंशा साफ नहीं है ये अभी भी जातिगत जनगणना ठीक से होने नहीं देना चाहते। जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार हमें किसानों की सरकार मतलब कांग्रेस की सरकार बनानी है, मैं विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में और देश में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो मैं आपके लिए काम करूंगा। प्रदेश अध्यक्ष ने भावुकता के साथ कहा कि लोधी समाज किसान है और ओबीसी वर्ग से आता है और मैं भी ओबीसी वर्ग से आता हूं इसलिए मुझे आप गोद ले लो, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, मैं लोधी समाज के लिए, उनके हक अधिकार के लिए काम करूंगा और आपको कभी मायूस नहीं होने दूंगा। रानी अवंती बाई लोधी की भव्य प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने कहा की जनता अगर कांग्रेस को आशीर्वाद देते हुए राज्य और देश में उनकी सरकारी बनाती है तो कांग्रेस ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देगी। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज ये हालात हैं कि प्राइवेट स्कूल में एक विषय के दो टीचर हैं और सरकारी स्कूल में एक शिक्षक के भरोसे 5 कक्षाएं ऐसे में भला हमारा बच्चा क्या पढ़ेगा, उसे कैसे रोजगार मिलेगा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इसी परिकल्पना से सही तरीके से जातिगत जनगणना की मांग करते आए हैं। जातिगत हिस्सेदारी से हर समाज का कल्याण होगा। सभा को भैरों बापू सिंह तंवर, विधायक सुसनेर, ओबीसी महासभा अध्यक्ष राकेश लोधी, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुशवाहा सहित अन्य नेताओं ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, धर्मेन्द्र कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य अजय गौंटिया, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर, विजय पटेल, नीरज बघेल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ केएल जैन, राकेश जैन, अंशु मिश्रा, जनपद पंचायत अध्यक्ष लाल कमल बंसल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सैनी, राजा जगवानी संतोष पटेल, आंनद मिश्रा, छोटू सिंह बघेल, शरद द्विवेदी, सुशील जायसवाल, नरेंद्र पौराणिक सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
“तीन हजार का वादा, 15 सौ का भुगतान”: किसानों और महिलाओं के मुद्दे पर गरजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, सरकार पर साधा निशाना












Leave a Reply