जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम में आयोजित साप्ताहिक महापौर जनसुनवाई इस बार महज शिकायतों के निराकरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का सशक्त एवं प्रभावी मंच बनकर उभरी है। मंगलवार को मेयर इन काउंसिल कक्ष में आयोजित जनसुनवाई में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और सुझावों के माध्यम से शहर के विकास में सहभागिता भी सुनिश्चित की। सुबह 11 बजे प्रारंभ हुई जनसुनवाई में जलभराव, पेयजल संकट, स्वच्छता व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके पर ही त्वरित निर्णय लेते हुए समाधान कर संबंधितों को राहत प्रदान की। जनसुनवाई के दौरान महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे केवल औपचारिकता या कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि समस्याओं के वास्तविक और स्थायी समाधान के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मूल उद्देश्य नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाना और उनकी समस्याओं का पारदर्शी निराकरण करना है।
जनसुनवाई बनी समाधान का मंच: पानी, सड़क, सफाई के मुद्दों पर कार्रवाई, महापौर ने दिए तत्काल समाधान












Leave a Reply