मोहन नगर में नाली जाम: घरों में घुस रहा सीवर का गंदा पानी, इंदौर जैसी घटना का डर, पेयजल दूषित होने की आशंका

जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम सीमा अंतर्गत वार्ड क्रमांक चार स्थित मोहन नगर में नाली जाम होने से जल निकासी बंद हो गई है, जिसके कारण नाली का पानी वापस घरों में जा रहा है। जिसके कारण सीवर का पानी पेयजल स्त्रोतों में मिलने की आशंका बनी हुई है। सीवर का पानी पेयजल स्त्रोत में मिला तो इंदौर जैसी घटना होने की आशंका बताई जा रही है। इस संबंध में नगर निगम को शिकायत भी सौंपी गई है। शिकायत में बताया गया है कि नगर निगम के वार्ड नंबर चार स्थित मोहन नगर के मकान क्रमांक 1385 और इसके अगल-बगल के घरों का पानी जिस नाली से निकलता है वह नाली पिछले दस दिनों से जाम है। नाली जाम होने से पानी की निकासी नहीं हो रही है। जिसके कारण नाली का पानी वापस जा रहा है। घरों में नाली का गंदा पानी जाने से परेशानी हो रही है। सीवर का पानी पेयजल के स्त्रोत में मिलने की समस्या बन रही है। सीवर पानी जाने से पेयजल दूषित हो सकता है, जिसके कारण गंभीर संक्रामक बीमारी के फैलने की आशंका है। शिकायत में मांग की गई है कि समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का भी आभाव है। क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई नहीं की जा रही है जिसके कारण गंदगी का आलम बना हुआ है। नाली साफ नहीं होने से नाली जाम हो रही हैं, जिसके कारण जल भराव की समस्या बन रही है। नाली का पानी निकासी नहीं होने सीवर का पानी वापस घरों में घुस रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *