जंगल में बिछा था मौत का करंट: जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

जनमत हिन्दी। कटनी जिले की ढीमरखेड़ा पुलिस ने जंगली जानवरों के शिकार के लिए फैलाए गए करंट की चपेट में आकर हुई एक मौत के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि झिन्ना पिपरिया गांव निवासी भागीरथ कुम्हार पुलिस ने बताया कि यह घटना 9 दिसंबर 2025 को ठाकुर बाबा नाला के पास श्रीलाल कुम्हार के खेत की ओर गया था। आरोपियों ने वहां जंगली जानवरों के शिकार के इरादे से अवैध रूप से बिजली का करंट फैला रखा था, जिसकी चपेट में आने से भागीरथ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ढीमरखेड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। जांच और साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि शिकार के लिए बिछाया गया जानलेवा जाल था। ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में फरार आरोपियों की तलाश शुरू की है। विवेचना के दौरान पुलिस ने इस मामले में संदेह के आधार पर गूड़ा गांव निवासी अनिल उर्फ बबलू पिता गोरेलाल लोनी और मनरमन पिता मुन्नीलाल लोनी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पर दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, एसआई सुरेश चौधरी, एएसआई विजेन्द्र तिवारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *