विकास कार्यों से बदलेगी वार्ड की तस्वीर: महापौर की मौजूदगी में कराया गया विकास कार्यों का भूमिपूजन, जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान

जनमत हिन्दी। शहर के जगमोहन दास वार्ड में महापौर प्रीति संजीव शुरू के मुख्य आतिथ्य में 16 लाख रुपए की लागत कराए जा रहे निर्माण से कार्यों का भूमिपूजन कराया गया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि निर्माण कार्य होने से वार्ड में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान होगा। सफाई व्यवस्था में और सुधार होगा। महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना निगम प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। महापौर ने कहा कि नाली निर्माण होने से जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी, जिससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि वार्ड की सफाई व्यवस्था को भी नया आयाम मिलेगा, जनस्वास्थ्य की दृष्टि से भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्रम में नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए महापौर सहित सभी जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत कर नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिक नकुल निषाद, श्याम निषाद, हार्दिक बर्मन, महेश सौंधिया, धर्मदास शुक्ल, गोविंद तनवानी, गिरधारी तनवानी, प्रदीप गुप्ता, गणेश गुप्ता, प्रकाश ओवरानी, पवन जैन, राजेंद्र गुप्ता, डी पी साहू, विजय साहू, नंदलाल बसरानी, रमेश माखीजा, धर्मदास गुप्ता, किरण सौंधिया, राधा साहू, सुषमा सौंधिया, गीता कतिया, रानी यादव, ज्योति खरे, ज्योति सौंधिया, लक्ष्मी जाटव, वर्षा यादव, प्रिया आहूजा, सीमा जैन, रेखा सौंधिया, नीलम गुप्ता की विशेष मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *