भगवान के घर में चोरी: बदमाशों ने तीन मंदिरों को बनाया निशाना, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

जनमत हिन्दी। कोतवाली थाना अंतर्गत सिविल लाइन, गायत्री नगर क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी पुलिस से ज्यादा चोरों की गश्त प्रभावी रही। चोरों ने तीन मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, जबकि एक मंदिर में चोरी का प्रयास किया गया है, लेकिन वहां पर चोरी नहीं की गई। चोरों ने सबसे पहले गणेश चौक स्थित गणेश मंदिर में प्रवेश कर मंदिर के बर्तन चोरी किए। इसके बाद सिविल लाइन स्थित कल्याणी दुर्गा मंदिर में गेट का कुंडा काटा गया, हालांकि यहां चोरी नहीं हो सकी। गायत्री नगर स्थित राम मंदिर से भगवान राम का मुकुट और माला चोरी कर ली गई, है, जबकि बाबा घाट स्थित हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट और छत्र चोरी किए गए हैं। एक साथ मंदिरों में हुई चोरी की वारदात के बाद पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक साथ हुई तीन मंदिर चोरी की वारदात और एक मंदिर में चोरी के प्रयास के बाद रात्रीकालीन प्रभावी गश्त व्यवस्था के दावों की पोल खुल गई है स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त सच में प्रभावी होती, तो एक के बाद एक मंदिरों में वारदात संभव नहीं थी। नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस की रात्रीकालीन गश्त को प्रभावी बनाया जाए। क्षेत्रों पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाए और बदमाशों पर कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *