जनमत हिन्दी। शहर के जगमोहन दास वार्ड में सीसी नाली निर्माण कार्य का महापौर प्रीति संजीव सूरी की उपस्थिति में भूमिपूजन कराया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड के वरिष्ठ नागरिक श्री रामलखन चतुर्वेदी जी द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर किया गया।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीसी नाली निर्माण कार्य पूरा के होने के बाद जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार होगा। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वार्ड की महिलाओं ने महापौर का माला पहनाकर स्वागत किया। महिलाओं ने वार्ड में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए का विशेष आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महापौर ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि नगर विकास के लिए भविष्य में भी प्राथमिकता अनुसार वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद जयनारायण निषाद, मेयर इन काउंसिल सदस्य रमेश सोनी, सुभाष साहू, पूर्व पार्षद पार्वती निषाद सहित विजय चतुर्वेदी, श्याम निषाद, नकुल निषाद, गुड्डी बाई, सरला निषाद, ललिता रजक, मधु दुबे, दीपा कोरी सहित काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थिति रही।












Leave a Reply