जनमत हिन्दी। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, वारंटियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया और सभी अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान 23 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। 82 गिरफ्तारी वारंटियों की तामील कर गिरफ्तारी की गई। अपराधियों के घर जाकर 36 गुंडों की जांच की गई। अचानक दबिश देकर 36 निगरानी बदमाशों के घर की जांच की गई। शराब के अवैध कारोबार करने पर आबकारी एक्ट के तहत 30 मामले दर्ज किए गए हैं। गश्त के दौरान 59 जमानती वारंट तामील किए गए। साथ 61 समंस की तामील की किए गए हैं। रात्रिकालीन वाहनों की जांच के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 14 चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
कांबिंग गश्त से अपराधियों में हड़कंप: एसपी के निर्देशन में सख्त कार्रवाई, गुंडों-बदमाशों पर कसा शिकंजा












Leave a Reply