कटनी में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: सैकड़ों मरीजों की जांच, दी गई दवाएं, पार्षद मौसूफ और प्रियंका बिट्टू द्वारा किया गया आयोजन

जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम के पार्षद एडवोकेट मौसूफ बिट्टू और पार्षद प्रियंका बिट्टू द्वारा मेट्रो हॉस्पिटल जबलपुर साइट सेवर ग्रुप, सद्गुरु ट्रस्ट के तत्वाधान में विशाल स्वास्थ्य, नेत्र शिविर का निशुल्क आयोजन गुरुद्वारा भवन बरही रोड कटनी में आमजन के लिए किया गया। स्वास्थ्य शिविर का विधिवत शुभारंभ उद्योगपति मनीष गेई, डॉक्टर प्राची शर्मा, डॉ परवीन द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। जहां पर सैकड़ो की संख्या में लोगों को राहत कार्य लाभ प्रदाय किया गया। शिविर में अलग-अलग विभाग का आयोजन था जिनमें मुख्य रूप से हृदय, दांत, हड्डी, स्त्री, नेत्र रोग का इलाज किया गया। निशुल्क दवाइयां, निशुल्क चश्मा भी दिया गया। शिवर आयोजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, उद्योगपति मनीष, गेई,समाजसेवी सौम्या रांधेलिया,चोखे भाई,डॉक्टर प्राची शर्मा,डॉक्टर प्रियंक दुबे, डॉक्टर गणेश, डॉक्टर पायल गनवानी इत्यादिजन उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *